एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया है और उन्हें अब पांच दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

खेल की खबरें | कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट से बाहर

मैनचेस्टर, 16 जुलाई इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया है और उन्हें अब पांच दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

कोविड-19 महामारी के बावजूद यह श्रृंखला खेली जा रही है तथा साउथम्पटन में पहले टेस्ट मैच किसी तरह की कोई घटना नहीं घटी थी।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को टीम के जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आज (गुरुवार 16 जुलाई) से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आर्चर को अब पांच दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस दौरान उनके कोविड-19 के लिये दो परीक्षण होंगे। इन दोनों के नेगेटिव आने पर ही वह पृथकवास से बाहर निकल पाएंगे। ’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

आर्चर ने इस गलती के लिये माफी मांगी जिसके बारे में ईसीबी के बयान में विस्तार से नहीं बताया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ उसके लिये मुझे बेहद खेद है। मैंने स्वयं को ही नहीं बल्कि पूरी टीम और प्रबंधन को खतरे में डाला। मैं अपने इस कृत्य के नतीजों को स्वीकार करता हूं और मैं जैव सुरक्षित वातावरण में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).