देश की खबरें | विधानसभा बजट सत्र में जाारी किया जाएगा नौकरी कैलेंडर: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में रिक्त सरकारी पदों को भरने के लिए आगामी बजट सत्र में नौकरी कैलेंडर की घोषणा की जाएगी।
हैदराबाद, 20 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में रिक्त सरकारी पदों को भरने के लिए आगामी बजट सत्र में नौकरी कैलेंडर की घोषणा की जाएगी।
वह यहां सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की एक सीएसआर पहल ‘राजीव गांधी सिविल्स अभय हस्तम’ (यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षार्थियों के लिए वित्तीय सहायता) का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने कहा, ‘‘राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में नौकरी कैलेंडर की घोषणा की जाएगी। सरकार हर साल मार्च से पहले हर विभाग में रिक्तियों का विवरण संकलित करेगी। अधिसूचना दो जून तक जारी की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया नौ दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।’’
तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 23 जुलाई से शुरू होगा, जबकि विधान परिषद का सत्र एक दिन बाद शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान और परीक्षाओं को सुनियोजित ढंग से आयोजित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद तीन महीने के भीतर ही 30 हजार पदों पर नियुक्ति के आदेश दे दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बेरोजगार युवाओं को काफी संघर्ष करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीजीपीएससी) में यूपीएससी की तर्ज पर सुधार किया गया है और टीजीपीएससी ने पहले ही ग्रुप- 1 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर ली है और शिक्षकों की भर्ती के लिए जिला चयन समिति (डीएससी) परीक्षा प्रगति पर है।
रेड्डी ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों की कठिनाइयों पर विचार किया और ग्रुप -2 की परीक्षा स्थगित कर दी।
इस बीच, यहां ‘कम्मा ग्लोबल समिट’ में भाग लेने आए रेड्डी ने कहा कि एनटीआर (आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव) ने नेतृत्व का एक ब्रांड तैयार किया है और कई लोगों को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘एनटीआर द्वारा देश में शुरू की गई गठबंधन राजनीति के कारण आज कई लोगों को राजनीतिक अवसर मिले हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

