देश की खबरें | जेएनयू ने अदालत से कहा : दिव्यांगों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण का उल्लंघन नहीं किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उसने दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण के आदेश का कभी उल्लंघन नहीं किया है और 2020-21 के शैक्षणिक वर्ष में सभी पाठ्यक्रमों में यह मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उसने दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण के आदेश का कभी उल्लंघन नहीं किया है और 2020-21 के शैक्षणिक वर्ष में सभी पाठ्यक्रमों में यह मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जेएनयू ने मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ के समक्ष दाखिल एक हलफनामे में यह दावा किया। पीठ ने 11 जून को एक याचिका पर नोटिस जारी किया था। याचिका में दावा किया गया है कि जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दिव्यांग श्रेणी के लिए पांच प्रतिशत से कम सीटें रखी हैं।

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के सीने दर्द के बाद साहिद गंगलाल नेशनल हार्ट सेंटर भर्ती, जांचे के बाद घर लौंटे: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह याचिका दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन जावेद आबिदी फाउंडेशन ने दायर की है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि जेएनयू को उसकी दाखिला नीति और विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) में संशोधन करने के लिए निर्देश दिए जाएं।

जेएनयू ने केंद्र सरकार की स्थायी वकील मोनिका अरोड़ा के माध्यम से दायर अपने हलफनामे में इस आरोप का खंडन किया है कि वह दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत सीटें नहीं आरक्षित कर रही है।

यह भी पढ़े | India- China Border Tension: चीन को पीएम मोदी का कड़ा सन्देश, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म Weibo से अकाउंट को किया डिलीट.

उसने कहा कि वह दिव्यांग छात्रों को अपने विभिन्न केंद्रों और स्कूलों के लगभग सभी पाठ्यक्रमों में आरक्षण प्रदान कर रहा है।

जेएनयू ने यह भी दावा किया कि विश्वविद्यालय के नियम और दिव्यांगता कानून के अनुरूप हैं।

मामले में अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें