देश की खबरें | जेएनयू पीएचडी के छात्रों के लिए सोमवार से खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पीएचडी के छात्रों को प्रयोगशाला का उपयोग करने के लिए 21 दिसंबर से परिसर में आने की अनुमति होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पीएचडी के छात्रों को प्रयोगशाला का उपयोग करने के लिए 21 दिसंबर से परिसर में आने की अनुमति होगी।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सात महीने तक बंद रहने के बाद विश्वविद्यालय परिसर को दो नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। इसके तहत चौथे चरण में पीएचडी के छात्रों को अनुमति दी जा रही है।

जेएनयू के कुलसचिव प्रमोद कुमार ने कहा, ‘‘सभी स्कूलों के पीएचडी के छात्रों को, जिन्हें प्रयोगशाला का उपयोग करने की जरूरत है, 21 दिसंबर से परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। छात्रों को सात दिनों तक खुद को अनिवार्य रूप से पृथकवास में रखना होगा और इस बारे में एक स्व-घोषणा पत्र सौंपना होगा। ’’

विश्वविद्यालय ने महामारी के चलते केंद्रीय पुस्तकालय, सभी कैंटीन और ढाबों के बंद रहने की घोषणा की है।

कुमार ने कहा, ‘‘कार्यालयों, कार्यस्थलों और प्रयोगशालाओं में सुरक्षा के लिए कर्मचारियों एवं छात्रों को सर्वश्रेष्ठ कोशिश के तहत यह सुनश्चित करना चाहिए कि सभी कर्मचारी और छात्र आरोग्य सेतु एप (मोबाइल में) डाउनलोड करें। ’’

जेएनयू परिसर को महामारी के मद्देनजर मार्च में बंद कर दिया गया था। परिसर को दो नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार