जरुरी जानकारी | चाबहार पर व्यापार को प्रोत्साहन को छूट दे रहे हैं जेएनपीटी, दीनदयाल बंदरगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईरान के चाबहार बंदरगाह पर व्यापार बढ़ाने के लिए जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) तथा दीनदयाल बंदरगाह जहाज और कार्गो शुल्क में रियायत की पेशकश कर रहे हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी ईरान के चाबहार बंदरगाह पर व्यापार बढ़ाने के लिए जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) तथा दीनदयाल बंदरगाह जहाज और कार्गो शुल्क में रियायत की पेशकश कर रहे हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह बंदरगाह ऊर्जा संसाधन में संपन्न ईंरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बना है। बंदरगाह का विकास भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने के लिए किया है।

चाबहार बंदरगाह फारस की खाड़ी के बाहर है और भारत के पश्चिमी तट से यहां पाकिस्तान से गुजरे बिना आसानी से पहुंचा जा सकता है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘चाबहार के शाहिद बेहेस्ती बंदरगाह को प्रोत्साहन के लिए जेएनपीटी और दीनदयाल बंदरगाह चाबहार जाने वाले या वहां से आने वाले जहाजों को जहाज शुल्क और कार्गो शुल्क में छूट दे रहे हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि पिछले छह माह से ट्रांजिट कंटेनरों पर टर्मिनल हैंडलिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

मंत्रालय के एक दस्तावेज के अनुसार, ‘‘अब थोक कार्गो का प्रवाह स्थिर है। अफगानिस्तान से ट्रांजिट कार्गो भी सुधर रहा है। मात्रा बढ़ने की वजह से अब साप्ताहिक कंटेनर सेवा सुनिश्चित की गई है।’’

चाबहार बंदरगाह को लेकर मुख्य करार को लागू करने की चुनौतियों की वजह से भारत और ईरान ने छह मई, 2018 को औपचारिक रूप से छोट पट्टे का (अंररिम) करार किया था। इसके कार्यान्वयन के लिए एक विशेष ईरानी इकाई... इंडया पोर्ट्स ग्लोबल चाबहार फ्री जोन (आईपीजीसीएफजेड) का गठन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\