जरुरी जानकारी | जेके टायर ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये टायर पेश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों, हल्के वाणिज्यिक वाहनों और यात्री कारों के लिए रेडियल टायर की नई श्रृंखला पेश की।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई टायर कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों, हल्के वाणिज्यिक वाहनों और यात्री कारों के लिए रेडियल टायर की नई श्रृंखला पेश की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकियों का विकास किया है। ये टायर अन्य बातों के अलावा कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित करते हैं।
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के तकनीकी निदेशक वी के मिश्रा ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र के विकास के साथ इस खंड के लिए प्रौद्योगिकी का विकास करना कंपनी का मुख्य लक्ष्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

