देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने इंदिरा गांधी, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जम्मू, 31 अक्टूबर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पूरे केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में गांधी और पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम यहां शहीदी चौक में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी व पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की तथा देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।
पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड में हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)