विदेश की खबरें | जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर, मध्य भारत 2020 में उग्रवादी, आतंकी गतिविधियों से प्रभावित: अमेरिकी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय हैं। साथ ही, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत उग्रवादी-आतंकी गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र हैं। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह कहा गया है।

वाशिंगटन, 17 दिसंबर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय हैं। साथ ही, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत उग्रवादी-आतंकी गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र हैं। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह कहा गया है।

बृहस्पतिवार को जारी ‘2020 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने अपनी सीमाओं के भीतर प्रमुख आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए महत्वपूर्ण कोशिश की लेकिन खतरा बना हुआ है।

हर साल प्रकाशित की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘2020 में, आतंकवाद ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को प्रभावित किया। भारतीय उपमहाद्वीप में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस और अल कायदा सहित प्रमुख आतंकवादी समूह भारत में सक्रिय हैं।’’

रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर में अल कायदा से जुड़े संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के कई प्रमुख सदस्यों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई का उदाहरण दिया गया है। सितंबर 2020 में, अमेरिका और भारत ने आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की 17 वीं बैठक और तीसरी ‘यूएस-इंडिया डेजिग्नेशन डॉयलोग’ बैठक आयोजित की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में, भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ एक और क्वाड आतंक रोधी अभ्यास आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।

उग्रवादी समूह पूर्वोत्तर में सक्रिय हैं लेकिन आतंकवादी हिंसा के स्तर में कमी आई है। रिपोर्ट में देश में खालिस्तान समूहों की घटती उपस्थिति की का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘सिख अलगाववादी (खालिस्तान) आंदोलन में शामिल कई संगठन भारत की सीमाओं के भीतर हाल की महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल नहीं रहे हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आतंकी खतरों को रोकने में प्रभावी हैं लेकिन अंतर-एजेंसी खुफिया और सूचना साझा करने में अंतर बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारतीय सुरक्षा बल गश्त करने और व्यापक समुद्री और भूमि सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए सीमित क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू