देश की खबरें | आतंकी हमले के विरोध में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने कामकाज स्थगित किया

जम्मू, 22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को यहां एक आतंकवादी हमले के विरोध में कामकाज स्थगित कर दिया। बार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को जम्मू में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक अधिकारी भी शहीद हो गया।

बार के महासचिव सुरजीत सिंह एंडोत्रा ​​ने कहा कि बार ने आतंकी घटना के विरोध में आज उच्च न्यायालय, अधीनस्थ अदालतों, न्यायाधिकरणों में कामकाज को स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

चड्ढा कैंप इलाके के निकट तड़के लगभग 4.25 बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को ले जा रही एक बस पर ग्रेनेड फेंककर और गोलीबारी कर आतंकवादी जलालाबाद इलाके में घुसे थे। इस घटना में एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा की है।

यह आतंकवादी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू के सांबा जिले के निर्धारित दौरे से दो दिन पहले हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)