एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: उधमपुर शहर में बस स्टैंड पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में एक बस स्टैंड पर खड़े एक वाहन में बृहस्पतिवार सुबह विस्फोट हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Jammu and Kashmir: उधमपुर शहर में बस स्टैंड पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: pixabay)

उधमपुर/जम्मू, 29 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में एक बस स्टैंड पर खड़े एक वाहन में बृहस्पतिवार सुबह विस्फोट हुआ. हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर यह विस्फोट हुआ. किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है. वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह भी पढ़ें : UP: मैट्रिमोनियल साइट पर शादी तय होने के बाद होने वाले दुल्हे ने महिला बैंकर से की ऑनलाइन ठगी

उधमपुर शहर में कुछ घंटों के भीतर हुआ यह दूसरा विस्फोट है. दोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस में बुधवार रात विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).