देश की खबरें | अखिल भारतीय पेंशन अदालत का बुधवार को उद्घाटन करेंगे जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बुधवार को यहां एक अखिल भारतीय पेंशन अदालत का उद्घाटन करेंगे, जिसमें पुराने मामलों की सुनवायी के लिए लिये जाएंगे और उनका समाधान किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बुधवार को यहां एक अखिल भारतीय पेंशन अदालत का उद्घाटन करेंगे, जिसमें पुराने मामलों की सुनवायी के लिए लिये जाएंगे और उनका समाधान किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

अब तक सात अखिल भारतीय पेंशन अदालतें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 24,218 मामले लिए गए और 17,235 मामलों का समाधान किया गया।

पेंशन अदालत पहल 2017 में प्रायोगिक आधार पर पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई थी। वर्ष 2018 में, पेंशन भोगियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए राष्ट्रीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया था।

अपनाए गए मॉडल के अनुसार, किसी विशेष शिकायत वाले सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर आमंत्रित किया जाता है और मामले को प्रत्येक हितधारक के अनुसार सुलझाया जाता है ताकि पेंशन समय पर शुरू हो सके।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह बुधवार को नयी दिल्ली में 50वीं सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श (पीआरसी) कार्यशाला की अध्यक्षता भी करेंगे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित, यह पीआरसी सभी मंत्रालयों/विभागों के 1,200 अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो अगले छह महीनों में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।’’

उसने कहा कि विभाग द्वारा अब तक 49 पीआरसी आयोजन किया गया है। कुल मिलाकर, 6,972 सेवानिवृत्त कर्मियों ने इन पीआरसी में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\