देश की खबरें | जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार और बागी गुट पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को कहा कि अगर अजित पवार और उनके गुट को लगता है कि वह और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल समेत एक मंडली शरद पवार के आसपास मंडरा रही है तो वह पार्टी छोड़ने और हमेशा के लिए उसके मामलों से दूर रहने के लिए तैयार हैं।

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को कहा कि अगर अजित पवार और उनके गुट को लगता है कि वह और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल समेत एक मंडली शरद पवार के आसपास मंडरा रही है तो वह पार्टी छोड़ने और हमेशा के लिए उसके मामलों से दूर रहने के लिए तैयार हैं।

नासिक के येवला में एक रैली करने के लिए जा रहे शरद पवार का स्वागत करने के लिए राकांपा कार्यकर्ताओं के साथ इंतजार करते हुए आव्हाड ने पत्रकारों से कहा कि अगर अजित पवार गुट को लगता है कि उसे पार्टी के संस्थापक के आसपास एक ऐसे समूह के होने के कारण जाना पड़ा है तो वह पाटिल को भी पार्टी से अलग रखेंगे।

ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा से विधायक आव्हाड ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर उन्हें लगता है कि हमारे में से कुछ लोग शरद पवार के आसपास मंडरा रहे हैं और इसलिए उन्हें राकांपा छोड़कर जाना पड़ा तो मैं पार्टी और राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि जयंत पाटिल भी ऐसा ही करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारी वजह से राकांपा छोड़ी तो हमारा पार्टी में बने रहने का क्या मतलब है। अगर उन्हें लगता है कि पार्टी की वृद्धि के लिए उनकी उपस्थिति जरूरी है तो उन्हें वापस आने दीजिए। हम चले जाएंगे।’’

आव्हाड ने कहा कि वह येवला की रैली में पार्टी छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह और अन्य लोग शरद पवार को इस उम्र में हाल के घटनाक्रम से परेशान नहीं देख सकते।

अजित पवार और छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरिफ समेत आठ विधायकों ने दो जुलाई को राकांपा से बगावत कर दी थी और एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे।

आव्हाड ने कहा कि जो लोग चले गए हैं उन्हें अपने राजनीतिक करियर के दौरान पार्टी तथा शरद पवार से मिली मदद पर विचार करना चाहिए।

इससे पहले, शरद पवार का स्वागत करने के लिए आनंद नगर जांच चौकी, भिवंडी बाइपास, पडघा और शाहपुर समेत ठाणे जिले में विभिन्न स्थानों पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पवार येवला रैली में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से मुंबई से नासिक गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी