Madhya Pradesh: स्पा सेंटर की आड़ में चल रही थी जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा मार 12 महिला समेत 21 को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 12 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किये गये लोगों में दो युवती थाईलैंड की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
भोपाल: स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 12 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में दो युवती थाईलैंड की है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को विजय नगर क्षेत्र के एक स्पा और मसाज सेंटर पर छापा मारा गया, तो 12 युवतियां इसमें बने आलीशान कमरों में ग्राहकों के साथ अनैतिक काम में शामिल पाई गईं.
एएसपी के मुताबिक इस सेंटर में बड़ी तादाद में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. उन्होंने बताया कि युवतियों और ग्राहकों के साथ स्पा सेंटर के संचालक संजय वर्मा (33) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पाराशर ने कहा, "पुलिस की पूछताछ में वर्मा ने स्वीकारा कि वह हर ग्राहक से 5,000 रुपये से 10,000 रुपये वसूलकर उसे स्पा सेंटर के कमरे में भेजता था. यह भी पढ़े: Instagram पर फल-फूल रहा है ऑनलाइन सेक्स का कारोबार, न्यूड चैट और फोटोज के लिए ऐसे वसूले जाते हैं पैसे
एएसपी के मुताबिक देह व्यापार के गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दो युवतियां खुद को थाईलैंड की नागरिक बता रही हैं। लेकिन उनके पास भारत का वीजा नहीं मिला है. पाराशर ने बताया कि दोनों युवतियों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि स्पा संचालक के मालिक के रूप में प्रदेश के छतरपुर निवासी जिन्नी राजन की पहचान हुई है और उसकी तलाश जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

