एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से होगा उपलब्ध, कीमत 6,499 रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जियो ने एक बयान में बताया कि ग्राहक किस्तों में भी जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते है। ग्राहकों को इसके लिए शुरू में 1,999 रुपये देने होंगे और शेष राशि 18 से 24 महीनों की किस्तों में दी जा सकेगी।

जरुरी जानकारी | जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से होगा उपलब्ध, कीमत 6,499 रुपये

जियो ने एक बयान में बताया कि ग्राहक किस्तों में भी जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते है। ग्राहकों को इसके लिए शुरू में 1,999 रुपये देने होंगे और शेष राशि 18 से 24 महीनों की किस्तों में दी जा सकेगी।

दोनों कंपनियों ने सयुंक्त बयान में कहा, "ऐसा पहली बार है जब कम कीमत वाले किसी फोन को किस्तों के जरिये खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। यह विकल्प फोन खरीदने के मूल्य को किफायती और एक आम फोन की कीमत के लगभग बराबर बनाता है।"

कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम चिपसेट पर तैयार किया गया है और देशभर के सभी जियोमार्ट डिजिटल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, "मुझे ख़ुशी है कि गूगल और जियो की टीमें भारतीयों के लिए त्योहारी सीजन के दौरान इस फोन को समय पर लाने में सफल रही हैं। कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बावजूद हम सफल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से 135 करोड़ भारतीयों के जीवन को समृद्ध, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए डिजिटल क्रांति की शक्ति में गहरा विश्वास है। पहले हमने ऐसा इंटरनेट के माध्यम से किया था और इस बार हम फिर से स्मार्टफोन के जरिये करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).