जरुरी जानकारी | जियो सितंबर में 20.9 एमबीपीएस डाउनलोड गति के साथ 4जी मामले में अव्वल: ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो ने सितंबर 2021 में 20.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की औसत डाउनलोड दर के साथ 4जी गति के मामले में शीर्ष स्थान बनाए रखा, जबकि वोडाफोन आइडिया 7.2 एमबीपीएस डेटा गति के साथ अपलोड खंड में शीर्ष स्थान पर रही।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर रिलायंस जियो ने सितंबर 2021 में 20.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की औसत डाउनलोड दर के साथ 4जी गति के मामले में शीर्ष स्थान बनाए रखा, जबकि वोडाफोन आइडिया 7.2 एमबीपीएस डेटा गति के साथ अपलोड खंड में शीर्ष स्थान पर रही।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में रिलायंस जियो की 4जी नेटवर्क गति में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं इसकी प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) की गति करीब 85 फीसदी और 60 फीसदी बढ़कर क्रमश: 11.9 एमबीपीएस और 14.4 एमबीपीएस हो गई।

डाउनलोड गति उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सामग्री तक पहुंचने में मदद करती है, जबकि अपलोड गति उन्हें अपने परिचितों को चित्र या वीडियो भेजने या साझा करने में मदद करती है।

ट्राई के मुताबिक, सितंबर में तीन निजी दूरसंचार कंपनियों की 4जी अपलोड गति में सुधार हुआ।

वोडाफोन आइडिया ने सितंबर में औसत अपलोड गति 7.2 एमबीपीएस बनाए रखी। इसके बाद रिलायंस जियो की अपलोड गति 6.2 एमबीपीएस और भारती एयरटेल की 4.5 एमबीपीएस रही।

सरकार के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने चुनिंदा क्षेत्रों में 4जी सेवा शुरू की है, लेकिन इसकी नेटवर्क गति का उल्लेख ट्राई रिपोर्ट में नहीं है।

दूरसंचार नियामक औसत गति की गणना वास्तविक समय के आधार पर अपने माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से पूरे देश में एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू