एजेंसी न्यूज

Jio ने बेंगलुरु-हैदराबाद में शुरू की 5G सेवाएं, ग्राहकों को मिलेगा हाइ स्पीड डेटा

2022 रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो ने बेंगलुरु और हैदराबाद में ट्रू 5जी सेवा शुरू की है. कंपनी ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में जियो ट्रू5जी सेवाओं का सफल बीटा-पेशकश के बाद दो अन्य शहरों में सेवा शुरू की है.

Jio ने बेंगलुरु-हैदराबाद में शुरू की 5G सेवाएं, ग्राहकों को मिलेगा हाइ स्पीड डेटा
Jio 5G Launch

नयी दिल्ली, 11 नवंबर : 2022 रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो ने बेंगलुरु और हैदराबाद में ट्रू 5जी सेवा शुरू की है. कंपनी ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में जियो ट्रू5जी सेवाओं का सफल बीटा-पेशकश के बाद दो अन्य शहरों में सेवा शुरू की है.

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी अपनी ट्रू5जी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव और सेवाएं मिल सके. बयान के अनुसार, 10 नवंबर से बेंगलुरु और हैदराबाद के जियो उपयोगकर्ताओं को जियो ‘वेलकम ऑफर’ के लिए आमंत्रित किया जाना शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें : Twitter Layoffs: ट्विटर इंडिया के कुछ कर्मचारी बर्खास्त, बचे कर्मचारियों में भी नौकरी जाने का डर

इस पेशकश में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के एक जीबीपीएस से अधिक की गति और असीमित 5जी डेटा मिलेगा.रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. की अनुषंगी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).