जरुरी जानकारी | जियो ने अगस्त में 32.4 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े: ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.4 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ उसके वायरलेस कनेक्शन की संख्या 44.57 करोड़ को पार कर गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.4 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ उसके वायरलेस कनेक्शन की संख्या 44.57 करोड़ को पार कर गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने यह जानकारी दी।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के महीने में भारती एयरटेल ने 12.17 लाख वायरलेस ग्राहक मिले और उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.64 करोड़ हो गई।

दूसरी तरफ नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया ने इस महीने में 49,782 कनेक्शन गंवाए। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया के वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 22.82 करोड़ रह गई।

आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.45 लाख नए ग्राहक जोड़ने के साथ देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। हालांकि, जुलाई के 39 लाख नए ग्राहकों की तुलना में अगस्त में जियो की वृद्धि सुस्त रही।

ट्राई ने कहा कि अगस्त में 1.26 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अपने अनुरोध जमा किए।

अगस्त में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.96 प्रतिशत की मासिक वृद्धि के साथ 87.6 करोड़ हो गई।

इस महीने में शीर्ष पांच ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं के पास 98.35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रही। इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम (45.5 करोड़), भारती एयरटेल (25.3 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.5 करोड़) और भारत संचार निगम लिमिटेड (2.5 करोड़) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\