देश की खबरें | जींद : अब्दुल कलाम बाल आश्रम में रह रही दो लड़किया भागीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद शहर स्थित अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम की दीवार फांद कर दो लड़कियां कथित तौर पर फरार हो गईं। आश्रम की अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जींद (हरियाणा), 22 जनवरी हरियाणा के जींद शहर स्थित अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम की दीवार फांद कर दो लड़कियां कथित तौर पर फरार हो गईं। आश्रम की अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक गत छह महीने में महिला बाल आश्रम से लड़कियों के फरार होने की यह पांचवी घटना है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आश्रम में करीब चार माह पहले फतेहाबाद निवासी 15 वर्षीय किशोरी तथा सवा माह पहले हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को यहां लाया गया था जो शुक्रवार रात से लापता हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आश्रम की अधीक्षक की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है।
आश्रम की अधीक्षक शांति देवी द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, ‘‘शु्क्रवार की आधी रात्रि यहां रह रही चार लड़कियों ने भागने की कोशिश की जिनमें से दो लड़कियों को आश्रम के कर्मियों ने पकड़ लिया लेकिन दो लड़कियां भागने में सफल रहीं।’’
सिविल लाइन पुलिस थाना के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही लड़कियों की सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई लेकिन अबतक उनका सुराग नहीं मिला है, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)