देश की खबरें | जींद : बहु के साथ बलात्कार के आरोप में ससुर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के जुलाना में एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार किया है।

जींद (हरियाणा), 30 जून जिले के जुलाना में एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार किया है।

कैथल जिला निवासी एक महिला ने 15 जून को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसका ससुर राजबीर उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहता था और अप्रैल 2021 से लगातार उसके साथ बलात्कार कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति और सास से की तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सुनील, ससुर राजबीर और सास के खिलाफ मारपीट करने, बलात्कार, अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी राजबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now