Jharkhand: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल के दो चालक गिरफ्तार
झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल के छात्रों को ले जाने वाले दो वाहन चालकों को सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़खानी करने और अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
धनबाद (झारखंड), 26 मार्च : झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल के छात्रों को ले जाने वाले दो वाहन चालकों को सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़खानी करने और अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों चालकों को शुक्रवार को उनके घरों से पकड़ा गया. शिकायत के अनुसार, लड़की को घर से स्कूल छोड़ने और वापस लाने वाले दोनों चालकों में से एक नियमित रूप से उसे ‘‘भद्दे और अश्लील इशारे’’ करता था.
बाद में उसका एक दोस्त और एक अन्य वैन चालक उसके साथ हो गया और उसने भी लड़की को ‘‘अश्लील संदेश’’ भेजे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया था. दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: बजट सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति के लिए अजित पवार ने सरकार की खिंचाई की
अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार को जिले के कुछ हिस्सों में छापेमारी की और वैन चालकों को हरिना बस्ती और बड़ा पांडेयडीह इलाके से गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

