एजेंसी न्यूज

Jharkhand Gang Rape: झारखंड में स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से ‘‘सामूहिक बलात्कार’’

झारखंड के खूंटी जिले में स्कूल से घर लौट रही आदिवासी समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand Gang Rape: झारखंड में स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से ‘‘सामूहिक बलात्कार’’

खूंटी (झारखंड), 20 सितंबर : झारखंड के खूंटी जिले में स्कूल से घर लौट रही आदिवासी समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बुधवार को यह घटना हुई. यह भी पढ़ें : UP: गोरखपुर मंदिर की गौशाला में आई पुंगनूर नस्ल की गाय, सीएम योगी ने खूब दुलारा

खूंटी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने 'पीटीआई-' से कहा, ''इस घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लियास जाएगा. पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).