Jharkhand: चतरा के कस्तूरबा विद्यालय में दस छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित
चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
चतरा (झारखंड), 6 मई : चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (Kasturba Gandhi Residential School) में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. सभी छात्राओं की उम्र 17 से 18 वर्ष है.
आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि चतरा में आज लगभग चार महीने के अंतराल के बाद कोविड जांच में प्रतापपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दस छात्राएं संक्रमित पायी गयीं. उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर सभी संक्रमित छात्राओं को चिकित्सिकीय निरीक्षण में अलग रखा गया है और अन्य छात्राओं की भी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : पलामू में बलात्कार एवं हत्या के छह साल पुराने मामले में आठ दोषियों को उम्रकैद
इस बीच जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में आज सिर्फ चार अन्य कोरोना संक्रमित पाये गये जिन्हें मिलाकर समूचे झारखंड में इस समय कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47 हो गयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

