एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: लातेहार में नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में नौ वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: लातेहार में नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

लातेहार, 15 मई झारखंड के लातेहार जिले में नौ वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है और वह लड़की को उसके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था।

पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि सोमवार को वह नाबालिग छात्रा को पास के जगंल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। मांझी ने बताया कि इसके बाद वह छात्रा को अपने घर ले गया।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के लापता होने पर उसके परिजन और पड़ोसी उसे ढूंढ़ने लगे और आधी रात के आसपास बच्ची आरोपी के घर पर मिली।

उन्होंने बताया कि जब बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने शिक्षक को पकड़ लिया और मंगलवार को उसे पुलिस को सौंप दिया।

मांझी ने बताया कि ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).