एजेंसी न्यूज

Jharkhand Violence: झारखंड में चोरी की घटना को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद भड़की हिंसा, धनबाद जिले के कतरास में धारा 144 लागू

हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कतरास थाना अंतर्गत तीन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jharkhand Violence: झारखंड में चोरी की घटना को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद भड़की हिंसा, धनबाद जिले के कतरास में धारा 144 लागू
Police

धनबाद (झारखंड), एक जुलाई झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कतरास थाना अंतर्गत तीन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है पुलिस ने यह जानकारी दी अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम), धनबाद प्रेम कुमार तिवारी ने शनिवार को अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगा दी पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज में भड़की हिंसा में पुलिसकर्मी सहित छह घायल

बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) निशा मुर्मू ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है

सूचना के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिंसा को रोकने के लिए लाठीचार्ज के इस्तेमाल से इनकार किया पुलिस ने बताया कि कैलुडीह निवासी जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने के कारण हिंसा भड़की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जनार्दन और उनके बेटे ने कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है पुलिस ने बताया कि धनबाद के कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया, जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).