एजेंसी न्यूज

Jharkhand: झारखंड पुलिस ने जंगल से हथियार और गोला बारूद जब्त किए

झारखंड के हजारीबाग जिले के बकचुंबा जंगल से पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया.

Jharkhand: झारखंड पुलिस ने जंगल से हथियार और गोला बारूद जब्त किए
Jharkhand police (Photo Credits: twitter )

हजारीबाग, 1 अक्टूबर : झारखंड के हजारीबाग जिले के बकचुंबा जंगल से पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रत्न चौथे ने बताया कि यह जब्ती माओवादी जोनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारू यादव की निशानदेही पर की गई है. यह भी पढ़ें : UP के बिजनौर में 16 साल के किशोर का सहपाठी ने की हत्या, गिरफ्तार

यादव को हाल में हजारीबाग पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया था और उसे हजारीबाग लाया गया था. यादव के सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था और वह 60 मामलों में वांछित था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).