एजेंसी न्यूज

झारखंड: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों को किया आग के हवाले, मामले की जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को हथियारबंद नक्सलियों ने पुल एवं सड़क निर्माण में लगी मशीनों और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियो ने पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर समेत अनेक मशीनों को आग के हवाले कर दिया है.

झारखंड: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों को किया आग के हवाले, मामले की जांच में जुटी पुलिस
आग/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लोहरदगा, 18 नवंबर: झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को हथियारबंद नक्सलियों (Naxal) ने पुल एवं सड़क निर्माण में लगी मशीनों और ट्रैक्टर (Tractor) को आग के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियो ने पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर समेत अनेक मशीनों को आग के हवाले कर दिया है.

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगढ़ा में हुई जहां हथियारबंद नक्सलियों के दस्ते ने सड़क निर्माण में लगे लोगों को धमकाकर भगा दिया और फिर पोकलेन मशीन एवं टैक्टर को आग के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: Gadchiroli Encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढेर

क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुल एवं सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. पुलिस मामले की पडताल कर रही है. घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण अभी घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है. पेशरार थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने घटना की पुष्टि की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).