देश की खबरें | झारखंड: पुलिस थाना परिसर में लगी आग में 40 से अधिक जब्त वाहन जलकर खाक

मेदिनीनगर (झारखंड), 20 अप्रैल पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन पुलिस थाना परिसर में खड़ी 40 से अधिक जब्त गाड़ियां रविवार को आग लगने से जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

प्रभारी अधिकारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना परिसर में लगी आग में क्षतिग्रस्त वाहनों में मोटरसाइकिल, बस और ऑटोरिक्शा शामिल हैं।

आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)