Jharkhand: भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर शनिवार और रविवार को राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पांच घंटे से अधिक समय के लिए निलंबित रहेंगी.
रांची, 20 सितंबर : झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर शनिवार और रविवार को राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पांच घंटे से अधिक समय के लिए निलंबित रहेंगी. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है.
इसमें कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी तथा रविवार को भी यह प्रतिबंध जारी रहेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है. उन्होंने कहा, "किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी." यह भी पढ़ें :मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल! BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव
सोरेन ने कहा, "अगर कोई भी परीक्षा के दौरान गलती से भी कुछ गलत करने की कोशिश करेगा तो हम उसके साथ सख्ती से निपटेंगे." जेएसएससी के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 823 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें लगभग 6.39 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

