देश की खबरें | झारखंड ने सांसद साक्षी महाराज को गृह पृथक-वास में भेजने के 24 घंटे बाद छोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर गृह पृथक-वास में भेजने के 24 घंटे बाद रविवार को छोड़ दिया है।
गिरिडीह (झारखंड), 30 अगस्त झारखंड सरकार ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर गृह पृथक-वास में भेजने के 24 घंटे बाद रविवार को छोड़ दिया है।
उत्तर प्रदेश में उन्नाव से सांसद को प्रशासन को कथित रूप से सूचना दिए बगैर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर शांति भवन आश्रम में पृथक-वास में रखा गया था।
यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार पर साक्षी महाराज को गृह पृथक-वास से छोड़ने का काफी दबाव था।
गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘शनिवार को सांसद की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी। राज्य सरकार के आदेशानुसार उन्हें पृथक-वास से छोड़ दिया गया। वह जहां भी जाना चाहें, उसके लिए आजाद हैं।’’
यह भी पढ़े | जानिए शरीर में कितने दिन तक मौजूद रहते हैं एटीबॉडी.
साक्षी महाराज गिरिडीह से धनबाद रवाना हुए जहां से वह ट्रेन से नयी दिल्ली जाएंगे।
सांसद ने कहा, ‘‘कई नेता पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। प्रशासन ने कल मुझे रोक दिया, इसलिए मैं रूक गया। अब उन्होंने मुझे जाने की अनुमति दे दी है, अब मैं जा रहा हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)