एजेंसी न्यूज

Jharkhand: कल्पना सोरेन सोमवार को 'सार्वजनिक जीवन' में करेंगी प्रवेश

जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गिरिडीह में 'सार्वजनिक जीवन' में प्रवेश करने के अपने फैसले की घोषणा की है. झामुमो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Jharkhand: कल्पना सोरेन सोमवार को 'सार्वजनिक जीवन' में करेंगी प्रवेश
Kalpana Soren

रांची, 4 मार्च : जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गिरिडीह में 'सार्वजनिक जीवन' में प्रवेश करने के अपने फैसले की घोषणा की है. झामुमो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

झामुमो के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने अपने 51वें स्थापना दिवस को गिरिडीह के झंडा मैदान में 'आक्रोश दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है. कल्पना ने रविवार को अपने ससुर और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी से आशीर्वाद लिया. वह अपने पति से भी मिलीं. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: मिशन मोड में पीएम मोदी, तीन दिन में करेंगे इन पांच राज्यों का दौरा, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

कल्पना सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने जन्मदिन पर गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, आज झारखंड राज्य के निर्माता और झामुमो के अध्यक्ष पूज्य बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया. साथ ही आज सुबह हेमंत जी से भी मुलाकात हुई. ’’ उन्होंने झारखंड के लोगों की मांगों का हवाला देते हुए ‘सार्वजनिक जीवन’ शुरू करने के अपने फैसले की घोषणा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).