देश की खबरें | झारखंड: पलामू में नौ किलो वजनी आईईडी बरामद, नष्ट किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये करीब नौ किलोग्राम वजनी एक देशी संवर्धित विस्फोटक (आईईडी) को बरामद कर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर, एक फरवरी झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये करीब नौ किलोग्राम वजनी एक देशी संवर्धित विस्फोटक (आईईडी) को बरामद कर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तलाशी अभियान के दौरान दुधिया के वन क्षेत्र में आईईडी बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पास की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक देसी बंदूक भी बरामद की गई।
पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि इलाके में तीन शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें 10 गांवों से होते हुए दुधिया के पास पहुंचीं, जहां आईईडी बरामद किया गया।
रमेशन ने बताया, “आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।”
अधिकारी ने बताया कि स्वघोषित नक्सली क्षेत्रीय कमांडर नितेश यादव, जोनल कमांडर संजय यादव और इम्तियाज अंसारी हमला करने के लिए इलाके में घूम रहे थे।
उन्होंने बताया कि नितेश पर 15 लाख रुपये और संजय पर 10 लाख रुपये का इनाम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)