एजेंसी न्यूज

COVID-19 Vaccines: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड रोधी टीकों की 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने की मांग की

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र से कोविड-19 टीकों की कम से कम 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया, ताकि राज्य में टीकाकरण मुहिम को जारी रखा जा सके. गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को उठाया.

COVID-19 Vaccines: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड रोधी टीकों की 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने की मांग की
covid-19 vaccines (Photo Credits: Pixabay )

रांची, 8 अप्रैल : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र से कोविड-19 टीकों की कम से कम 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया, ताकि राज्य में टीकाकरण मुहिम को जारी रखा जा सके. गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को उठाया.

गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘‘झारखंड में कोविड टीकों की खुराक खत्म हो गई हैं. हमने दो सप्ताह पहले राज्य को कम से कम 50,000 खुराक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, लेकिन ये अभी तक मुहैया नहीं हुई हैं.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा सात महीने का रिकॉर्ड, 733 नए केस के साथ पॉजिटिविटी रेट करीब 20 फीसदी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड -19 के 11 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).