देश की खबरें | भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है झारखंड: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों की भारी मात्रा में नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उस पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि यह राज्य ‘‘भ्रष्टाचार का अड्डा’’ बन गया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों की भारी मात्रा में नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उस पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि यह राज्य ‘‘भ्रष्टाचार का अड्डा’’ बन गया है।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा के रानीहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगरी को रोका था और उनके वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस ने इसके बाद तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया और आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड की गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि अपने विधायकों के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कांग्रेस दोष भाजपा पर मढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का बड़ा या फिर छोटा नेता हो, सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की एक हालिया जांच का हवाला देते हुए इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित अधिकारियों को संदिग्ध भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया है और अब कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है। झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और झारखंड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\