एजेंसी न्यूज

झारखंड के राज्यपाल Ramesh Bais एवं सीएम Hemant Soren ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल रमेश बैस ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट बंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए, सभी भाइयों और बहनों के जीवन में सदा स्नेह बना रहे तथा वे अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें.

झारखंड के राज्यपाल Ramesh Bais एवं सीएम Hemant Soren ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Photo Credits: Facebook)

रांची, 22 अगस्त: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

राज्यपाल रमेश बैस ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट बंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए, सभी भाइयों और बहनों के जीवन में सदा स्नेह बना रहे तथा वे अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें.

मुख्यमंत्री सोरेन ने भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने ईश्वर से सभी के स्वस्थ, सकुशल और सुखी रहने की कामना की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).