जरुरी जानकारी | झारखंड सरकार ने 11,697 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट किया पेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया।
रांची, 11 दिसंबर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया।
इसमें महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अधिकतम 6,390.55 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अनुपूरक बजट पेश किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने पत्रकारों को बताया कि अनुपूरक बजट पर चर्चा बृहस्पतिवार को सत्र के अंतिम दिन होगी।
ऊर्जा विभाग को 2,577.92 करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा परिव्यय, इसके बाद गृह, जेल तथा आपदा प्रबंधन विभाग को 445.96 करोड़ रुपये और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 574.69 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है।
सत्र के पहले दो दिन सभी 81 सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा नये अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)