एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : सोने के बिस्कुट लूटने के मामले में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के एक जौहरी से पांच दिन पहले 80 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट लूटने में कथित रूप से शामिल चार लोगों को झारखंड और बिहार में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड : सोने के बिस्कुट लूटने के मामले में चार गिरफ्तार

कोडरमा (झारखंड), 20 जून बिहार के एक जौहरी से पांच दिन पहले 80 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट लूटने में कथित रूप से शामिल चार लोगों को झारखंड और बिहार में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोने के बिस्कुट 15 जून की रात को बिहार के एक जौहरी से तब लूटे गए थे जब वह कार से कोलकाता से लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, कोडरमा थाना क्षेत्र के ताराघाटी के पास कुछ गड़बड़ी के कारण जौहरी को अपनी कार रोकनी पड़ी। आरोपियों में से एक, जिसने किसी अन्य उद्देश्य से अपनी गाड़ी पास में ही खड़ी की थी, जौहरी की मदद करने आया और किसी तरह सोने के बिस्कुट के बारे में जान गया।

इसने कहा कि उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाया तथा वे जौहरी और उसके चालक पर हमला करके सोने के बिस्कुट लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राज्य सीमा के नजदीक से बिहार के नवादा जिले के निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

इसने कहा कि इनकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).