देश की खबरें | झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, 22 अप्रैल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिभूति साहिस पटमदा थाने के अंतर्गत गोबरघुसी के गांव के पास लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था जिसके साथ शत्रुघ्न सिंह (60) भी था।
पुलिस के अधिकरियों ने बताया कि हाथी ने बिभूति पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला। उन्होंने कहा कि बिभूति को सुनने में समस्या थी।
अधिकारियों ने बताया कि शत्रुघ्न को भी चोटें आई हैं लेकिन वह बच गया।
पटमदा थाने के प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों शुक्रवार को घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शनिवार की सुबह दोनों मिले, जहां शत्रुघ्न दर्द से कराह रहा था और नजदीक ही बिभूति का शव पड़ा था।
सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बिभूति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

