देश की खबरें | झारखंड : नवविवाहिता का शव बरामद, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक नवविवाहित युवती मृत पाई गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हजारीबाग, 22 जुलाई झारखंड के हजारीबाग जिले में एक नवविवाहित युवती मृत पाई गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती की 13 जून को शादी हुई थी। इसने बताया कि शुक्रवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र में पीड़िता के ससुराल के स्नानघर में उसका शव मिला।

पुलिस ने कहा कि उसने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो भाई और एक भाभी फरार हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को स्नानघर में लटका दिया गया।

कटकमदाग पुलिस थाने के प्रभारी डी.के. प्रजापति ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\