एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के मामले में लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने हुए पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के एक मामले में रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड : कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के मामले में लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने हुए पेश

रांची, 11 फरवरी झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के एक मामले में रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

साहू अपराह्न करीब तीन बजे रांची स्थित ईडी के कार्यालय में दाखिल हुए।

ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में शनिवार को साहू से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी मामले में एजेंसी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने कहा था, ‘‘साहू को फिर से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है क्योंकि पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है।’’

उन्होंने बताया कि ईडी की योजना साहू का बयान उनके सोरेन के साथ कथित संबंध और पिछले महीने तलाशी के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष के दिल्ली स्थित आवास में मिले लग्जरी कार के बारे में बयान दर्ज करने की है।

अधिकारियों के अनुसार ईडी के अधिकारियों को दक्षिणी दिल्ली में झारखंड सरकार द्वारा पट्टे पर दी गई संपत्ति से कार की चाबी मिली और वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे वाहन को अपने साथ ले गए।

साहू ने शनिवार रात पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि पूछताछ जब्त लग्जरी वाहन से संबंधित थी। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा कुछ नहीं है... जब्त गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं है और किसी और की है... जांच जारी है।’’

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे जब आयकर विभाग ने उनके परिवार से संबंधित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).