एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड कांग्रेस के मंत्री और विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राष्ट्रीय पार्टी नेतृत्व के साथ चुनाव उपरांत घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए।

देश की खबरें | झारखंड : केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना

रांची, पांच फरवरी झारखंड कांग्रेस के मंत्री और विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राष्ट्रीय पार्टी नेतृत्व के साथ चुनाव उपरांत घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के नेताओं की बृहस्पतिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक तय है।

कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया, ‘‘बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों, विशेषकर आगामी बजट, नगर निकाय चुनाव और पार्टी मंत्रियों के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ यह पहली औपचारिक बैठक होगी।

शांति ने बताया, ‘‘चुनाव के दौरान झारखंड की जनता से किए गए वादों और गारंटी की प्रगति के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का एक बड़ा वादा पहले ही पूरा किया जा चुका है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने हाल ही में मुख्यमंत्री से राज्य में निकाय चुनाव पार्टी आधार पर कराने का आग्रह किया था।

अप्रैल 2023 से लंबित शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव राज्य में पार्टी चिन्ह के बिना आयोजित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).