एजेंसी न्यूज

Jharkhand: रेलवे ट्रैक पर सीसीएल कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव मिला

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jharkhand: रेलवे ट्रैक पर सीसीएल कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव मिला
Dead | Photo: PTI

चतरा (झारखंड), 25 मार्च : झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राज्य की राजधानी रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर टंडवा क्षेत्र के होन्हे गांव के निवासी संजय महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि महतो के परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को उनके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें : UP Road Accident: अमेठी में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

टंडवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शंभू सिंह ने कहा, ‘‘एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).