एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड मंत्रिमंडल ने औद्योगिक टाउनशिप, 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के प्रस्तावों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप और बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाला एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

देश की खबरें | झारखंड मंत्रिमंडल ने औद्योगिक टाउनशिप, 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के प्रस्तावों को मंजूरी दी

रांची, 15 दिसंबर झारखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप और बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाला एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

हेमंत सोरेन सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत मिलने वाला लाभ लाभार्थी परिवार की सभी लड़कियों को देने का फैसला किया है। पहले यह केवल दो बेटियों तक ही सीमित था। इस योजना का उद्देश्य किशोरियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाना है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि यह टाउनशिप पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अतंर्गत 15,725 एकड़ भूखंड पर बनेगी।

दादेल ने कहा, ''इस कार्य के लिए एक जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें छह सदस्य राज्य सरकार से, 10 सदस्य टाटा स्टील से और 10 स्थानीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।''

मंत्रिमंडल ने बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाला एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कैबिनेट सचिव ने कहा कि यह अस्पताल 688 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनेगा।

मंत्रिमंडल ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधन समेत 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).