देश की खबरें | झारखंड मंत्रिमंडल ने 37 लाख से अधिक छात्रों के लिए स्कूल बैग के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मंत्रिमंडल ने सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1-8 तक के 37 लाख से अधिक छात्रों को स्कूल बैग प्रदान करने के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी।
रांची, 16 मार्च झारखंड मंत्रिमंडल ने सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1-8 तक के 37 लाख से अधिक छात्रों को स्कूल बैग प्रदान करने के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी।
यह निर्णय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि राज्य सरकार ने परियोजना के लिए 57.06 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कक्षा-1 और कक्षा-8 के बीच के सभी छात्रों को सालाना स्कूल बैग प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक बैग की कीमत 140 रुपये से 160 रुपये तक होगी।’’
मंत्रिमंडल बैठक के दौरान 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें झारखंड मोटा अनाज अभियान के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी भी शामिल है।
दादेल ने कहा, ‘‘अभियान के तहत, मोटा अनाज खेती का क्षेत्रफल मौजूदा 40,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर पांच लाख हेक्टेयर किया जाएगा।’’
कैबिनेट ने किसान समृद्धि योजना (2023-24) के लिए 80 करोड़ रुपये भी मंजूर किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

