एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: बिजली के तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, दो लोग लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका जिले में शनिवार सुबह उच्च वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: बिजली के तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, दो लोग लोग घायल

दुमका, 22 जून झारखंड के दुमका जिले में शनिवार सुबह उच्च वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दिग्घी पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीअमदा गांव में हुई। बस के 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से उसमें आग लग गई।

दिग्घी पुलिस थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, ‘‘चालक और सह चालक अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गए और जिससे उन्हें चोटें आईं। दोनों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बस में इन दोनों के अलावा कोई और नहीं था। यह बस विवाह समारोह के लिए बुक थी और कार्यक्रम स्थल जा रही थी।

एक ग्रामीण ने बताया कि तार महज आठ फुट की ऊंचाई पर था।

उन्होंने कहा,‘‘हमने बिजली विभाग से तार को और ऊंचाई पर लगाने का कई बार अनुरोध किया था। अगर बस में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).