एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: पलामू में दो लोगों के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को दो लोगों के शव बरामद किए हैं। दोनों शवों पर गोली लगने से बने घाव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: पलामू में दो लोगों के शव मिले

मेदिनीनगर, 27 मार्च झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को दो लोगों के शव बरामद किए हैं। दोनों शवों पर गोली लगने से बने घाव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ गांव के एक घर से बरामद किए गए हैं।

दोनों शवों में से एक की शिनाख्त राजमोहन पोलू (57) के रूप हुई है। वह हत्या के एक मामले में जेल में था। उन्होंने बताया कि दूसरे शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों पर गोली लगने के निशान मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमेसन ने घटनास्थल का दौरा किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनकी हत्या एक या दो दिन पहले हुई है।

उन्होंने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).