देश की खबरें | झारखंड : भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रांची, 25 जनवरी आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चार से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का भी फैसला किया है।
बुधवार को अभियान पर एक कार्यशाला के दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।’’
भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव चलो’ अभियान के दौरान झारखंड के सभी 32,000 गांवों का दौरा करेंगे और लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य है।
सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे और 24 घंटे एक गांव में रहकर इसे सफल बनाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

