देश की खबरें | झारखंड : घर में मृत पाए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रामगढ़ (झारखंड), 27 अप्रैल झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति का गला रेता गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग का शव गोला थाना क्षेत्र के कामता गांव स्थित उनके घर में पाया गया।
गोला पुलिस थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटा शनिवार को एक शादी समारोह से लौटे तो उन्हें मृत पाया।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

