एजेंसी न्यूज

Thane: ऑटोरिक्शा में सफर कर रही महिला से आभूषणों की चोरी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 57 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ऑटोरिक्शा में सफर करते समय एक सहयात्री ने उसके सात लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण चुरा लिए हैं.

Thane: ऑटोरिक्शा में सफर कर रही महिला से आभूषणों की चोरी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे, 19 फरवरी: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 57 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ऑटोरिक्शा में सफर करते समय एक सहयात्री ने उसके सात लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण चुरा लिए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार सुबह की है जब पीड़िता एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी.

डोंबिवली में तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत के अनुसार, वह ऑटोरिक्शा में एक बैग लेकर मैरिज हॉल जा रही थी, जिसमें उसके 7.30 लाख रुपये के सोने के आभूषण थे. रास्ते में, एक महिला गंदे कपड़े पहने और एक बच्चे को गोद में लिए हुए थी उसमें सवार हो गयी.“

रिक्शा में पर्याप्त जगह होने के बावजूद अज्ञात महिला ने शिकायतकर्ता के पास बैठने की कोशिश की. वह अज्ञात महिला ऑटोरिक्शा चालक को जानती थी, उसने शिकायतकर्ता महिला से बच्चे को गोद में लेने को भी कहा. थोड़ी देर बाद वह बच्चे को लेकर ऑटोरिक्शा से नीचे उतरी और वहां से चली गयी.

बाद में पीड़िता ने अपने बैग की जांच की तो उसके आभूषण गायब मिले. अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, अज्ञात महिला ने उसका ध्यान भटकाया और उसका कीमती सामान लेकर फरार हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).