एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: ठाणे के शाहपुर में आभूषण की दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आभूषण दुकान के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Thane Shocker: ठाणे के शाहपुर में आभूषण की दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
Credit -Pixabay

ठाणे, 22 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आभूषण दुकान के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात 10:30 बजे हुई जब दिनेशकुमार मानाराम चौधरी, उनके नियोक्ता और एक अन्य व्यक्ति काम खत्म करने के बाद गोठेघर इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर इंतजार कर रहे थे.

शाहपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कुछ गोलियां चलाईं, जो चौधरी को लगीं और रविवार तड़के ठाणे के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई. उन्होंने चौधरी के पास मौजूद एक थैला चुरा लिया." वरिष्ठ निरीक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चौधरी (25) महालक्ष्मी ज्वैलर्स में कर्मचारी था. घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है. यह भी पढ़ें : मैंने सभी सामुदायिक संगठनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे: कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला

अधिकारी ने बताया, "पुलिस उपाधीक्षक मिलिंद शिंदे की देखरेख में जांच शुरू हो गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए जिले में कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है. हमलावरों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए इलाके के साथ-साथ मुबई-नासिक राजमार्ग के हिस्सों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है." गोलीबारी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में व्यापक असंतोष फैल गया है तथा शाहपुर व्यापार संघ ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).