जरुरी जानकारी | जेट एयरवेज के विजेता समूह ने समाधान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एनसीएलटी से संपर्क साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेट एयरवेज की बोली जीतने वाले समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह इस एयरलाइन में पैसा लगाने को तैयार है और इसके लिए उसने कर्ज समाधान योजना पर अमल की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है।

मुंबई, 17 दिसंबर जेट एयरवेज की बोली जीतने वाले समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह इस एयरलाइन में पैसा लगाने को तैयार है और इसके लिए उसने कर्ज समाधान योजना पर अमल की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है।

मुरारी लाल जालान और फ्लोरियन फ्रिश्च के समूह ने अपने बयान में कहा कि उसने समाधान योजना पर अमल को तेज करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) से संपर्क किया है। उसने कहा कि वह जेट एयरवेज का घरेलू परिचालन वर्ष 2022 में दोबारा शुरू करने पर भी काम कर रहा है।

ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत चलाई गई कर्ज समाधान प्रक्रिया के तहत इस समूह की तरफ से पेश योजना को एनसीएलटी ने गत जून में स्वीकृति दे दी थी।

समूह ने कहा कि वह स्वीकृत योजना के अनुरूप सभी हितधारकों को बकाया भुगतान करना चाहता है जिसमें जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी, कामगार और कर्जदाता संस्थान शामिल हैं। उसने कहा कि उसके पास जरूरी पूंजी का इंतजाम हो गया है और अब वह समाधान योजना पर तेजी से अमल करना चाहता है।

कंसोर्टियम ने एनसीएलटी के समक्ष दिए गए आवेदन में कहा है कि वह 22 दिसंबर 2021 से इस योजना को प्रभाव में लाना चाहता है।

इस बीच जेट एयरवेज के परिचालन प्रमाणपत्र की पुष्टि की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। परिचालन संबंधी मुद्दों पर वह अधिकारियों एवं हवाईअड्डा संचालकों के संपर्क में भी है।

समूह के प्रमुख सदस्य जालान ने कहा, "हम घरेलू विमान परिचालन वर्ष 2022 में जल्द शुरू करना चाहते हैं। जेट एयरवेज में नई जान फूंकने के साथ हम नया इतिहास बनाने का इंतजार कर रहे हैं।"

जेट एयरवेज को कर्ज के भारी बोझ तले दबने के बाद 2019 में अपना परिचालन बंद करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड